छत्तीसगढ़राज्य

कार्रवाई: पुलिस ने 22 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कवर्धा,

जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस चौकी पोंडी की टीम ने ग्राम सारंगपुर चौबट्टा क्षेत्र में छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,

मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में मिथुन यादव नामक युवक के कब्जे से 22 पौवा देशी शराब बरामद की गई। आरोपी के पास शराब रखने अथवा बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्पष्ट है—अवैध शराब के कारोबार को जड़ से समाप्त करना। जिले में इस प्रकार के अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तुरंत दें, ताकि अपराध मुक्त समाज की दिशा में और मजबूत कदम बढ़ाए जा सकें।

 

इस कार्रवाई में एएसआई संदीप चौबे एवं चौकी पोंडी के स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button