छत्तीसगढ़राज्य

बलरामपुर जिले में रेत माफिया ने आरक्षक को उतारा मौत की घाट

बिलासपुर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश की ऐसी हालत?

रामानुजगंज। विधानसभा रामानुजगंज के सरहदी क्षेत्र कन्हर नदी से अवैध रेत खनन रोकने गए कांस्टेबल को रेत माफिया ने कुचल कल मार डाला। खबर को बिलासपुर हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए अवकाश कालीन पीठ में सुनवाई के दौरान चीफ जरिुटस ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर बात है। स्टेट अफेयर्स की ऐसी हालत की कल्पना नहीं की जा सकती है। कोर्ट ने तत्काल अवैध खनन पर रोक लगाने को कहा है। बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सनावल थाना मे पदस्थ आरक्षक शिव बचन सिंह कन्हर नदी में थानेदार दिव्याकांत पांडे के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने गये। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने आरक्षक को सीधे सीधे रौंद दिया। जिसके चलते आरक्षक शिव बच्चन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। उक्त घटना को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा बहुत ही गंभीरता से लेते हुए उन्होने अवकाशकालीन पीठ में सुनवाई करते हुए घटना की निंदा की। चीफ जस्टिस ने कहा कि अवैध खनन रोकने निर्देश के बाद भी प्रदेश की यह हालत है। निश्चित रूप से यह घटना दिल दहला देने वाली है। घटना बहुत ही गंभीर है। समझा जा सकता है कि स्टेट अफेयर्स की ऐसी हालत है। बिलासपुर हाई कोर्ट ने मामले में खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 9 जून 2025 को होगी। गौरतलब है कि सनावल थाना क्षेत्र में कन्हर नदी से अवैध रेत खनन रोकने वन विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही थी। टीम में मृतक आरक्षक शिव बचन सिंह भी शामिल थे। शिव बचन सिंह ने रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर को रोकना चाहा लेकिन ट्रैक्टर चालक ने आरक्षक को कुचलते हुए ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। घायल शिव बच्चन सिंह को अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button