छत्तीसगढ़राज्य

श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं सरपंच के तत्वाधान में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रायपुर। श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं सरपंच रघुनाथ साहू के तत्वाधान में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मंगलवार को प्रात: 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, सांकरा,रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर परामर्श प्राप्त किया। जिसमें नेत्र रोग विभाग की डॉ. हराप्रिया साहू, दंत रोग विभाग की डॉ. कृतिका भक्ते, जनरल मेडिसिन विभाग से डॉ. अभिषेक राज, स्त्री रोग विभाग की डॉ. अदिती जाधव एवं नेत्र चिकित्सा सहायक शुभम पॉल अस्पताल जन संपर्क विभाग से विरेन्द्र खुटेल, सुनील वर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ तृप्ति कुम्हार, अंजना खेस्स एवं ग्राम सरपंच रघुनाथ साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में बी.पी, ब्लड शुगर, नेत्र रोग, दंत रोग, जनरल मेडिसिन के मरीजों का नि:शुल्क जांच कर परामर्श प्रदान किया गया। आयोजकों ने श्री बालाजी हॉस्पिटल में संचालित योजनाओं जिनमें मुख्य रूप से नि:शुल्क डिलीवरी, नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु अस्पताल का एवं नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने हेतु समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button