छत्तीसगढ़राज्य

सुशासन तिहार अंतर्गत भोथीडीह में लगा समाधान शिविर, मौके पर ही मिला बी वन

 

भाटापारा। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत भाटापारा विकासखंड के ग्राम पंचायत भोथीडीह में लोक समाधान शिविर का आयोजन किया गया।समाधान शिविर प्रात: 10.30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक चला, जिसमें प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर मौके पर त्रुटि सुधार कर बी वन, फौती नामांतरण कर बी वन की नकल सहित किसान पुस्तिका का वितरण भी किया गया। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत भोथीडीह में लोक समाधान शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में ग्राम पंचायत गुड़ाघाट, खपरी स, कोनी, भोथीडीह, मोपकी, निपनिया, पथरिया और सिलवा के ग्रामवासी शामिल हुए। समाधान शिविर में आए आवेदनों का निपटारा तहसीलदार प्रेमा मिंज ने करते हुए मौके पर ही फौती नामांतरण कर बी वन की नकल, त्रुटि सुधार कर बी वन की नकल, सीमांकन की प्रतिलिपि सहित किसानों को किसान पुस्तिका का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सभी विभाग के विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त आवेदनो का निराकरण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सविता प्रदीप अनंत, जिला पंचायत सदस्य अमर मंडावी, सरपंच अनूप साहु, निपनिया सरपंच नरेश नेताम, नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु वर्मा सहित ग्राम सचिव मनीष दुबे, सरपंच मनोज शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button