मध्यप्रदेशराज्य

सीएम राइज आमगांव में समर कैम्प का हुआ समापन

संस्कृति के रंग, पारम्परिक नृत्य एवं संगीत नाट्य कलाओं का बच्चों ने उठाया लुत्फ

 

अजय ढोक बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना के मार्गदर्शन में जिले के सीएम राइज विद्यालय आमगांव में 21 अप्रैल को समर कैम्प का शुभारंभ किया गया था।

21 से 30 अप्रैल तक क्रियान्वित इस समर कैम्प का समापन बुधवार को विद्यालय प्राचार्य डी एस वाडिवे की अध्यक्षता एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सरपंच श्री शिवलाल सैयाम की उपस्थिति में किया गया। जिसमे छात्र/छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक सांस्कृतिक गायन, भाषण में भाग लिया गया। साथ ही छात्रों को योगाभ्यास भी कराया गया। 30 अप्रैल तक चले इस समर कैम्प में छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया गया। जिसमे संस्कृति के रंग, हमारी विरासत, पारम्परिक नृत्य, लोक कथाएं एवं लोक कलाएं, ग्रामीण अंचल संगीत, नाटक हस्तकला, अन्दर की आवाज, बाहर की कहानियाॅ, थियेटर एवं अभिव्यक्ति, पब्लिक स्पीकिंग, कविता एवं कहानियाॅ की रचना, डिजिटल स्टाटीटेलिंग निमार्ण, भावनाओं की समक्ष, आत्मविश्वास की राह, मेडिटेशन एक्टिविटी, सक्रिय नागरिता हमारे समुदाय हमारी जिम्मेदारी, ड्राईग पेटिंग, प्रतियोगिता में कैरम, शतरंज क्षेत्रीय खेल, स्टार्टअप आईडियास, गिग इकाॅनमी डिजाइनिंग थिंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नालाॅजी जैसी सभी थीम/गतिविधियाॅ शिक्षकों की मौजूदगी में सम्पन्न की गई।

Related Articles

Back to top button