छत्तीसगढ़राज्य

विधायक के पीएसओ ने खुद को मारी गोली

भाटापारा। भाटापारा विधायक के पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा द्वारा किराए के मकान मे अपने सर्विस रिवाल्वर एके 47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर 3.30 बजे की बताई जा रही है। घटना के तत्काल बाद जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एडीशनल एसपी हेम सागर सिदार एसडीओपी सहित अन्य पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया 3 राऊंड गोली चलाई गयी है। उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये जाँच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विधायक इन्द्र साव ने उनके आकास्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही मेरे पीएसओ के रुप मे मेरे साथ थे जो हाल ही मे उन्होंने वैवाहिक जीवन मे कदम रखा था जो कि बीजापुर बस्तर का रहने वाले थे।

Related Articles

Back to top button