मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में 168 जोड़ो का हुआ विवाह संपन्न
ज्योतिबा फूले की जन्म जयंती पर योजनान्तर्गत कन्याओं को 49-49 हजार रुपये किये प्रदान

बालाघाटl
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजनान्तर्गत शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की जन्म जयंती पर नगर के तुरकर भवन सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्बंध में नगर पालिका सीएमओ कतरोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सुव्यवस्थित तरीके के 168 जोड़ो का विवाह आयोजन किया गया। इसमें 157 हिन्दू, 7 अनुसूचित जाति व 4 जोड़ो का विवाह अनुसूचित जनजाति रीति रिवाज के अनुसार किया गया। इस दौरान सांसद श्रीमति भारती पारधी ने समारोह में शामिल लागों को संबोधित करते हुऐ कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने अंतिम छोर के हर व्यक्ति की चिंता की है। गरीब परिवार की बेटी के जब हाथ पिले करने होते है तो पिता को कर्जा लेना पड़ता था। लेकिन जब से पुर्व मुख्यमंत्री द्वारा योजना प्रारम्भ की गई तब से स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव उसी परिपाटी को आगे बढ़ा रहे है। वहीं गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी सरकार खुद कर रही है ।
नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भाजपा सरकार ऐसी योजनाओं का संचार कर रही है, जिसमें हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। हमें सरकार का आभारी होना चाहिये कि आर्थिक दृष्टि से सशक्त हुये है। लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना और कन्या सामूहिक विवाह आयोजन शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। आज बेटियां पैदा होती ही लखपति हो जाती है। लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना और कन्या सामूहिक विवाह जैसे आयोजन शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।
मरार माली समाज की बारात में शामिल हुए जनप्रतिनिधि
सामूहिक विवाह आयोजन में मरार माली भवन से दूल्हों की बारात निकाली गई जिसमें जनप्रतिनिधी और सामाजिक प्रबुद्धजनो के साथ ही परिवारजनों ने ढोल-बाजे धुन पर थिरकते नजर आए। सामूहिक विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियो ने दिप प्रज्जवलित व कन्यापुजन कर समारोह का शुभारंभ किया। महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जन्मजयंती के अवसर पर वैवाहिक बंधन में बंधने वाले जोडो के लिये नगर पालिका परिषद एवं जिला प्रशासन ने उनके सामाजिक ,धार्मिक परम्परा और रीति-रिवाज के अनुरूप सामूहिक समारोह में व्यवस्थाऐ उपलब्ध कराई। सामूहिक विवाह समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे ने भी संबोधित किया।
इस दौरान नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति समीर जायसवाल, जिप सदस्य झामसिंह नागेश्वर, पुर्व जिप अध्यक्ष रेखा बिसेन, मौसम बिसेन, सभापति समीर जायसवाल, वकील वाधवा, संगीता खगेश कावरे, मरार माली समाज,धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम गोपाल सोनी, तहसीलदार भूपेन्द्र अहिरवार, नपा सीएमओ बीडी कतरोलिया एवं योजना शाखा के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में नवजोड़ो के परिजन एवं रिश्तेदारों की उपस्थिति रही।




