छत्तीसगढ़राज्य

कार में मिला 6 साल की बच्ची का शव

दुष्कर्म के बाद की गई हत्या

 

दुर्ग| दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ ‘सेक्सुअल असॉल्ट’ हुआ है शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि नाबालिग की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। कार के भीतर किशोरी की लाश मिलने के मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर ने बताया कि बच्ची के साथ ‘सेक्सुअल असॉल्ट’ हुआ है। वहीं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि नाबालिग की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। गौरतलब है कि नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को कन्याभोज के लिए सुबह करीब नौ बजे छह साल की मासूम किशोरी घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परेशान परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। खोजबीन करते हुए शाम को घर के पास पार्क में कार की डिक्की से बच्ची की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और कार मालिक के घर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दिनभर तलाश के बावजूद मासूम का पता नहीं चला। शाम को बच्ची की लाश घर के पास पार्क एक युवक बादल (28) की कार में पाई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने शुरुआती जांच में बच्ची की मौत का कारण ‘इलेक्ट्रिक शॉक बताया है।

दुर्ग पुलिस ने किया खुलासा

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नवरात्र के कन्या पूजन के दिन कार में छह साल की किशोरी की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इस मामले में नाबालिग का सगा चाचा ही हत्यारा निकला। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुबह बच्ची उनके घर आई थी। इसी बीच घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने बच्ची को अपने साथ घर की छत पर बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पकड़े जाने के डर से बच्ची की हत्या कर उसके शव को आरोपी ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के अंदर रख दिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के बाद लाश छुपाने के लिए आरोपी ने पड़ोसी की कार का इस्तेमाल किया था। आरोपी को मालूम था कि कार का एक डोर खराब है, जिसका उसने शव छिपाने के लिए इस्तेमाल किया।

 

Related Articles

Back to top button