
बलरामपुर। जिले के विकासखंड कुसमी के गजाधरपुर के तुरीपानी स्थित प्राथमिक शाला स्कूल में मध्यान भोजन तैयार कर बच्चों को परोसा गया लेकिन उस भोजन में छिपकली गिर गई थी जिसके कारण 70 बच्चे बीमार हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करना पड़ा। बलरामपुर जिले में शिक्षा विभाग की लगातार लापरवाही उजागर होने के बाद भी शासन प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और न जाने इस विभाग में किन-किन लापरवाही के कारण विद्यार्थियों को न जाने क्या-क्या पनिशमेंट भुगतना बाकी है।




