छत्तीसगढ़राज्य

श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं सरपंच बिहारी यादव के ने आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

रायपुर। श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं सरपंच बिहारी यादव के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर गुरुवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, सम्मानपुर (नकटी), रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी समस्याओं पर चर्चा की जिसमें नेत्र रोग से डॉ.हराप्रिया साहू, तथा दंत रोग से डॉ. राम तिवारी अस्पताल जन संपर्क विभाग से विरेन्द्र खुटेल, सुनील साहू, सुनील वर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ लोचन दीवान तथा गांव के सरपंच बिहारी यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में बी.पी, ब्लड शुगर, नेत्र रोग, दंत रोग का नि:शुल्क जांच कर परामर्श प्रदान किया गया। आयोजकों ने श्री बालाजी हॉस्पिटल में संचालित योजनाओं जिनमें मुख्य रूप से नि:शुल्क डिलीवरी, नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा आयुष्मान कार्ड के तहत विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल का एवं नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर हेतू समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button