शासन की गतिविधियों की त्वरित जानकारी के लिए जनसम्पर्क विभाग ने एप्प किया लांच
प्रदेश की नीतियों और कैविनेट की त्वरित जानकारियां मोबाइल पर


बालाघाट|
मप्र शासन की नीतियों के साथ ही केबिनेट कार्यवाही और विभिन्न विभागों की त्वरित जानकारी अब मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी। जनसम्पर्क विभाग ने प्रदेश के नागरिकों के लिए मोबाइल एप्प लांच किया है। इस एप्प के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ली गई समीक्षा बैठकों व उनके प्रदेश में भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं की सम्पूर्ण जानकारी इस एप्प पर प्राप्त हो सकेगी। जानकारियों के साथ ही फ़ोटो और वीडियो भी आसानी से मिल सकेंगे। इस एप्प में मंत्रिमंडल के निर्णयों के सम्बंध में भी तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध रहेगी। वही सभी विभागों के पोर्टल्स की लिंक भी दी गई है। जिससे नागरिक क्लिक करके सम्बंधित विभाग से जानकारी प्राप्त करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं व विभाग की उपलब्धियों के सम्बंध में भी जान सकते है। यह एप्प प्ले स्टोर पर मौजूद है, प्ले स्टोर से डाउनलोड भी किया जा सकता है।


