मध्यप्रदेशराज्य

जिले के धान मिलर्स अब विशेष निगरानी टीमों की जद में

कलेक्टर ने दिये बिजली खपत समेत अनेक बिन्दुओ पर जाँच के आदेश

बालाघाट|

जिले के मिलर्स पर गंभीर आरोपों के चलते बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा ने मिलर्स की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में नागरिक आपूर्ति निगम, खाद्य विभाग और वेयर हाउसिंग के अधिकारी शामिल हैं।जिले में मिलर्स पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतों के अनुसार, वे उन्नत किस्म के धान को खुले बाजार में बेच देते हैं। इसके बाद बिहार से सस्ता चावल मंगाकर उसे पॉलिश करते हैं। फिर इसे ही सरकार को मिलिंग के चावल के रूप में जमा कर देते हैं। कलेक्टर ने जांच दल को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। टीम को स्टॉक के अनुसार मिलिंग, आरओ और बिजली की खपत की जांच करनी होगी। साथ ही ओपन कैप में रखे धान की मिलिंग की निगरानी भी करनी होगी।

जलगंगा अभियान की तैयारियों पर चर्चा

टीएल बैठक में कलेक्टर ने कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने नए भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। 30 मार्च से शुरू होने वाले जलगंगा अभियान की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। सीएम हेल्पलाइन में रैंकिंग प्रभावित होने के कारण कई विभागों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें श्रम विभाग, एमपीईबी, खनिज विभाग, पीएचई, खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम शामिल हैं। सभी विभागों को स्पष्टीकरण देना होगा।

Related Articles

Back to top button