
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके सिद्धनाथ पैकरा को भारतीय जनता पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वर्तमान में सिद्धनाथ पैकरा बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आए हैं तो वहीं उनकी पत्नी उद्धेश्वरी पैकरा वर्तमान में समरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। रायपुर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि सिद्धनाथ सिंह पैकरा ने बलरामपुर रामानुजगंज जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुध्द बागी प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए सिद्धनाथ पैकरा को 6 वर्षों के लिए बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है। गौर तलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था जिसमें सिद्धनाथ पैकरा को हार का सामना करना पड़ा था तत्पश्चात सिद्धनाथ पैकरा ने रामानुजगंज विधायक एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम को दोषी ठहराया गया था। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी का कहना था कि सिद्धनाथ पैकरा अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी नहीं थे जो प्रत्याशी अधिकृत किए गए थे उनको जीत मिली और इनको हर का सामना करना पड़ा।




